ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

मप्र उप चुनाव: मुख्य चुनाव आयुक्त बोले सितंबर अंत तक हर हाल में होंगे चुनाव

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चाहे कुछ भी हो सितंबर अंत तक किसी भी हाल में उप चुनाव करा लिये जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा बंधन के पूर्व ही चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी छोड़ समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद सरकार गिर गई और भाजपा ने सरकार बना ली थी। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों की सीटों पर उप चुनाव होना है। प्रदेश में अभी कोरोना काल चल रहा है। ऐसे में चुनाव कराने को लेकर असमंज की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा ने कहा कि कुछ भी हो सितंबर अंत तक हर हाल में उप चुनाव करवा दिये जाएंगे। साथ ही उन्होंने रक्षा बंधन के पूर्व चुनाव तारीखों की घोषणा करने की भी बात कही।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top