ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

नुर्त्यांजलि के माध्यम से मां की आराधना : डॉ खुशबू पांचाल का स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मान

उज्जैन। श्री हरसिद्धि भक्त मंडल के तत्वाधान में स्वर्ण जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेला में नवदुर्गा नगर में नुर्त्याराधना नृत्य मंदिर की निर्देशिका सुश्री खुशबू पांचाल के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रस्तुतियो ने दर्शकों का मन मोह लिया। हरसिद्धि भक्त मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा मां हरसिद्धि के चित्र के समक्ष प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत मंडल के अध्यक्ष संतोष जाधव, सचिव सुनील वर्मा ,कोषाध्यक्ष पवन नागर,प्रमेंद यादव, विरेंद्र्र शर्मा ज्योति ठाकुर कल्पना नायक ने किया। कार्यक्रम में गणेश वंदना शिव स्तुति देवी वंदना कृष्ण वंदना महालक्ष्मी अष्टकम राम वंदना दुर्गा वंदना आदि की प्रस्तुति ख्याति पाटीदार तनिका व्यास, कृतिका जायसवाल, डॉली श्रीवास्तव, अवनि मौरे, लक्षिता भार्गव, देवयानी गौर आदि के माध्यम से प्रस्तुती दी गई।  कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेश्वर दुबे ने किया। मंडल के पदाधिकारियों द्वारा निर्देशिका डॉ खुशबू पांचाल का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल के शिवनारायण चौबे, राजेंद्र जोशी, गोपाल व्यास, सत्यनारायण तोनगरिया, विनय नामदेव आदि सदस्य मौजूद रहे। 

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top