ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

स्ट्रीट डॉग ने ली बच्ची की जान : लोगों ने चक्काजाम कर कराया बाजार बंद

उज्जैन। शहर के केडी गेट क्षेत्र के बोहरा बाखल में शुक्रवार दोपहर कुत्ते के लपकने के कारण बच्ची डरकर भागी। बच्ची घर पहुंची तो उसे उल्टी होने लगी और हॉर्ट बीट बढ़ गई। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों और लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उज्जैन के केडी गेट क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग के डर से भागी 7 साल की छात्रा की मौत हो गई। बच्ची घर के बहार खेल रही थी। इसी दौरान यह घटना हो गई। फ्रीगंज में व्यापार करने वाले मुस्तफा लोहेवाले की 7 साल की बेटी इंसिया सेंट पाल स्कूल में पहली की छात्रा थी। शुक्रवार को उसका एग्जाम था। वो डेढ़ बजे घर पहुंची। सवा दो बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान स्ट्रीट डॉग को देखकर डर गई। घर पहुंची तो उसे उल्टी होने लगी। उसे दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया। दोनों ही जगह डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। बच्ची की मौत के बाद बोहरा समाज ने कमरी मार्ग का बाजार बंद कर दिया और प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक महेश परमार समेत कई लोग उनके समर्थन में आ गए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top