ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

हरियाणा में भाजपा की जीत सुशासन का नतीजा- भाजपा नेता सुरेंद्र सांखला

उज्जैन। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सांखला ने कहा कि यह सुशासन की जीत का नतीजा है। हरियाणा में अब तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा नेता सांखला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सुचिता एवं सुशासन का पालन किया है। यही कारण है कि जनता ने पार्टी को फिर से अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। कांग्रेस का गठबंधन सिर्फ आसुरी शक्तियों के आधार पर है। राहुल गांधी जैसे नेता जिन्होंने जलेबी इंडस्ट्रीज को देश के सामने मजाक बनवा दिया। राहुल गांधी के कारण कांग्रेस चक्कर खा रही है और धीरे-धीरे इसका जनाधार खत्म होता जा रहा है। भाजपा नेता सांखला ने हरियाणा में भाजपा की सफलता पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है। सांखला ने कहा कि जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराकर धारा 370 समाप्त करवाते हुए भाजपा की केंद्र सरकार ने देश को अखंड बनाया है और लोकतंत्र की बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। सांखला ने कहा कि देश की जनता जान चुकी है कि भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी है जो की देश हित को ध्यान में रखते हुए काम करती है और सभी वर्ग का विकास करना इसका लक्ष्य है। सांखला ने कहा राहुल गांधी के कारण कांग्रेस चक्कर खा रही। 

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top