ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

सिंहस्थ क्षेत्र में बन चुके किसी भी घर को तोड़ा नही जाएगा। हर मकान को मिलेगी वैध मान्यता - श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी

उज्जैन उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी का जनसम्पर्क वार्ड क्रमांक 2 में सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी संचित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम श्री नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर पर पूजन अर्चन कर  जनसम्पर्क प्रारम्भ हुआ। जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने वार्ड क्रमांक 2 के सभी रहवासियों को आश्वस्त किया कि कमलनाथ जी की सरकार बनने पर सिंहस्थ भूमि पर जो मकान बन चुके हैं ऐसे किसी भी रहवासी के घर को तोड़ा नही जायगा। बल्कि प्रत्येक मकान को पूरी कानूनी मान्यता सरकार से दिलवाई जायगी। तथा ज्ञान टेकरी के सभी रहवासियों की ऊंचाई पर पानी न आने की समस्या को बूस्टर के माध्यम से हल किया जायेगा।
जनसम्पर्क प्रमुख रूप से  पीपलीनाका, ज्ञान टेकरी,ग्यारसी नगर,महावीर नगर क्षेत्र में सम्पन्न किया हुआ। जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से योगेश शर्मा,आजाद यादव,अशोक भाटी , अशोक सरवन,भरत सांखला,पिंकेश देवड़ा,अभिषेक देवड़ा,राहुल गेहलोत पटेल,पंकज यादव,आयुष भाटी, आदित्य नामदेव,सुधीर सांखला,राजेन्द्र राठौड़,राधेश्याम राठौड़,मनोज देवड़ा,यशवंत व्यास, विजय व्यास, अर्पित दुबे,छोटेलाल मंडलोई,शैलेन्द्र व्यास, धर्मेश हाड़ा,उमेश भट्ट,,कमल कौशल,नीलेश खुले, सलीम भाई,हर्ष पुरोहित, राहुल भाटी, सुभाष गौंड,पन्ना परमार, रोहित भट्ट, सपना जितेंद्र सांखला,ललित मीणा,सोनू चौधरी,वरुण शर्मा,गजेंद्र मारोठिया,सुमित्रा दुबे,पुष्पा शर्मा, सोनिया ठाकुर, मोहित जायसवाल , पंकज सोलंकी,हिमांशु शुक्ल,सतीश शुक्ला, विनोद सिंह राठौड़,राजा ठाकुर, वसीम मोहम्मद,शकुंतला रामी,रचित व्यास, प्रयाग त्रिवेदी आदि कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top