ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

राजू द्रोणावत हत्याकांड : साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी पकड़ाया : बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ से क्षेत्र में मची अफरा तफरी

उज्जैन। बीते 4 मई को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली मारने के बाद आरोपी बाइक से भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने बाइक चलाने वाले आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। आज मुख्य साजिशकर्ता आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान हुई फायरिंग से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
उल्लेखनीय है कि 4 मई को शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज में बाइक सवार दो लोगों ने  राजू द्रोणावत नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गोली मारने वाला शख्स अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था। दोनों हमलावर बाइक से आए थे। बाइक चलाने वाले आरोपी धर्मेंद्र सिसोदिया ने मुंह पर कपडा बांध रखा था। जिसे 7 मई को इंजीनिरिंग कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया था।  एडिशनल एसपी ने बताया कि पुरे मामले में हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी बाबू भारद्वाज को आज पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी अन्य शहर में भागने की फिराक में है। पुलिस ने नाके बंदी कर बदमाश बाबू को घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी फायर किये जिससे दो गोली बदमाश के पैरो में लगी। घायल होने के बाद आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर गोली चलाने वाला आरोपी जितेंद्र उर्फ़ जीतू गुर्जर के मकान के अवैध अतिक्रमण को नगर निगम की टीम के साथ रविवार को तोड़ दिया था। फिलहाल जीतू गुर्जर पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top