ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

अब मध्यप्रदेश भाजपा में दल बदल की सुगबुगाहट : भाजपा के कई दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में, जानिए कौन हे ये नेता बस एक क्लिक में

भोपाल। वर्ष 2018 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के लगभग डेढ़ वर्ष बाद ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया एव बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी के साथ बहुमत नहीं होने के कारण भाजपा सत्ता में आई थी। यही नहीं उप चुनाव में भी भाजपा को जनमत मिला था। लेकिन मध्यप्रदेश में अब विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चूका है। इसी को देखते हुए पार्टी से नाराज नेता अब दल बदल की बात गाहे बगाहे कहते आ रहे है। वैसे ये लोग अपनी पार्टी छोड़ कांग्रेस में जाते हे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन इन नेताओं के इस तरह की बयानबाजी से राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है। 

बात करते है भारतीय जनता पार्टी में सबसे लोकप्रिय चेहरा रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के भांजे की। यह नेता है भाजपा सरकार में मंत्री रहे अनूप मिश्रा। अनूप मिश्रा ने मिडिया को भी चर्चा में इस बात के संकेत दिए थे। बतादें की अनूप मिश्रा प्रारंभ से ही भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहे। उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता और सांसद भी बने। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और अनूप मिश्रा को ही अपना नेता मानते हैं। इधर अनूप मिश्रा की तरफ से संकेत मिलने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने अनूप मिश्रा को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा अनूप मिश्रा मेरे मित्र हैं। मैं चाहूंगा कि वो कांग्रेस में आएं। मैं उनका स्वागत करूंगा। बीजेपी में आपराधिक तत्वों का जमावड़ा है। भ्रष्टाचार, लूट मची हुई है। ईमानदार, भले आदमियों की बड़ी दुर्दशा हो रही है, इसलिए बेचारे उपेक्षित होकर घर बैठे हैं। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के पुत्र एवं पूर्व मंत्री रहे दीपक जोशी, गुना सांसद केपी (यादव जिन्होंने ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर पुरे देश में लोकप्रियता पाई थी), भाजपा के कद्दावर नेता भैरोसिंह शेखावत, पूर्व विधायक प. सत्यनारायण सत्तन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री गौरीशंकर शैजवार के पुत्र मुदित शैजवार आदि के नाम चर्चा में है। 

कांग्रेस में सबका स्वागत है..... 

इन नेताओं के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता का बयान है की भाजपा अवसरवादी पार्टी है। लोगों से काम लेती है। जिन लोगों ने पार्टी के लिए खून, पसीना बहाया है, उन अच्छे लोगों की उपेक्षा हो रही है। आज लूट, खसोट की सरकार बन गई है। दीपक जोशी, भंवर सिंह शेखावत, सत्तन जी यदि कांग्रेस में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उनको उनकी स्थिति के अनुसार पद प्रतिष्ठा देकर सम्मानित किया जाएगा।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top