ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

महापौर-आयुक्त ने राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की : आपदा राहत कंट्रोल रूम नम्बर जारी

उज्जैन। शहर में लगातार जारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न निचले और डूब क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम द्वारा इन क्षैत्रों में निरंतर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। रविवार प्रातः महापौर मुकेश टटवाल, निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निगम द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई।
बैठक में महापौर एवं निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बचाव एवं राहत कार्य के लिए रिजर्व टीम तैयार रखी जाए। निगम द्वारा प्रजापति धर्मशाला और पोरवाल धर्मशाला दानी गेट पर विस्थापीतो को सुरक्षित रखा जा रहा है। जहां पर भोजन एवं पानी की व्यवस्था की जाए साथ ही भोजन पैकेट की संख्या बढ़ाई जाए। 5 हजार से अधिक की संख्या में भोजन के पैकेट की उपलब्धता रखी जाए। ग्रांड होटल पर आपदा राहत हेतु कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर भी संपर्क किया जाकर भोजन एवं पानी की उपलब्धता की जा सकती है। बैठक में एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, प्रकाश शर्मा, अपर आयुक्त आदित्य नागर, उपयुक्त संजेश गुप्ता एवं निगम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

जल भराव क्षैत्रों के साथ ही अन्य क्षेत्रों के आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु नगर पालिक निगम द्वारा आपदा राहत कंट्रोल रूम  बनाया गया है। नागरिक 9752499906, 7000798807 पर सम्पर्क कर अपनी समस्याएं इत्यादि नोट करा सकते है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top