ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

स्थाई कर्मी एवं आउटसोर्सेस कर्मचारियों की होगी पंचायत-शर्मा : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर कर्मचारी संगठनों द्वारा स्वागत

उज्जैन आजतक, उज्जैन। 

मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति भोपाल के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर प्रथम बार उज्जैन आगमन पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सर्किट हाउस देवास रोड उज्जैन पर भव्य स्वागत किया। उक्त जानकारी देते हुए कार्यभारित एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिलीप चौहान ने बताया कि आउट सोर्सेस कर्मचारी एवं स्थाई कर्मी महासंघ, भारतीय मजदूर संघ, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनोखेलाल शर्मा जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी, राजीव सिंह सेंगर,विष्णु पांचाल, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र वेद, आउट सोर्स महासंघ से गौरव शर्मा, शुभम राठोर, गोविंद सिंह गिल,हिमांशु वर्मा, दीपेश कुर्रा, जितेंद्र वाल्मीकि, कमल, सहित विभिन्न सैकड़ों कर्मचारी संगठन उपस्थित रहे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top