ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

डॉ. व्यास का विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न

उज्जैन। सोमवार को मंगलनाथ मार्ग स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में महाविद्यालय के बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. वेदप्रकाश व्यास का सेवानिवृति दिवस के दिन विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. जेपी चौरसिया ने बताया कि विदाई समारोह में समस्त महाविद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने अपने वक्तव्य, गीत, काव्य रचनाओं द्वारा डॉ. व्यास को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ धन्वंतरि वंदना एवं छात्र छात्राओं प्रगति शर्मा, वेणु ताई, आदित्य शुक्ला, भूपेश भास्कर द्वारा स्वागत गीत से किया गया। डॉ. व्यास के 62 वर्ष के सफल जीवन एवं 40 वर्ष से अधिक शासकीय सेवा के दौरान उपलब्धियों तथा आयुर्वेद, बाल रोग उत्थान हेतु दिए गए योगदान को याद किया गया। महाविद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जाने में डॉ. वेद प्रकाश व्यास के अमूल्य योगदान का जिक्र हुआ तो समस्त महाविद्यालय के सदस्यों का हृदय गदगद हो गया। इस दौरान डॉ. वेद प्रकाश व्यास की पत्नी श्रीमती ऊषा व्यास, पुत्र वेदांत व्यास एवं परिवार की उपस्थिति में शब्द पुष्पों के साथ साफा पहनाकर एवं शॉल श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह, उपहारों के द्वारा डॉ. व्यास का स्वागत, सम्मान एवं विदाई प्रदान की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. रामराजा चौहान, आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर के प्राचार्य डॉ. एलएल अहिरवार उपस्थित रहे। संचालन बाल रोग विभाग की व्याख्याता गीता जाटव ने किया। महाविद्यालय के कर्मचारियों अजय चौधरी, विजय परिहार, आशीष चौधरी, अमित शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वेद प्रकाश व्यास द्वारा लिखी हुई पुस्तक मिलेट्स फॉर किड्स का विमोचन किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अजयकीर्ति जैन, डॉ. रामतीर्थ शर्मा, डॉ. प्रकाश जोशी ने अपने मनभावन गीतों एवं काव्य रचनाओं से डॉ. व्यास के लिए अपने भाव व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं में स्नातकोत्तर अध्येता डॉ. अखंडसिंह बघेल, छात्र हर्षिता शर्मा, छात्र अक्षत साहू, सक्षम सोनी ने स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. ओपी व्यास, डॉ. सिद्धेश्वर सथुआ, डॉ. नृपेंद्र मिश्र, डॉ. अजय कीर्ति जैन, डॉ. नरेश जैन, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. योगेश वाने, डॉ. जोगिंदर कौर छाबरा, डॉ. वंदना सराफ, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. शिरोमणि मिश्रा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. निर्मला कुशवाह, डॉ. रीना नाहटा, डॉ. सुनील पाटीदार, डॉ. मनोज बघेल, डॉ. लखन सिंह भिलाला, डॉ. अनिल पांडेय मौजूद रहे। इस दौरान प्रख्यात काव्य मंचों के कवि, गीतकार एवं गायक वेद प्रकाश व्यास ने कार्यक्रम में मुकेश कुमार का गीत कोई जो तुम्हारा हृदय तोड़ दे प्रस्तुत कर चार चांद लगा दिए एवं सभी को भावुक कर दिया। डॉ. व्यास के पुत्र वेदांत ने भावुक गीत कुछ तो लोग कहेंगे प्रस्तुत किया। आभार डॉ. नृपेंद्र मिश्र ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश जोशी ने दी।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top