ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

अंतरराष्ट्रीय मांडू उत्सव : उज्जैन की दीक्षा ने सूफी गीत पर राग मल्हार में संयोजित कजरी की प्रस्तुति दी

10 जनवरी 2023 उज्जैन।

संयुक्त आयुक्त इंदौर प्रतीक सोनवलकर व डॉ. पंकजा सोनवलकर की पुत्री दीक्षा सोनवलकर ने 9 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय मांडू उत्सव में अपनी एकल कत्थक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उल्लेखनीय है कि प्रतिभा संगीत संस्थान से प्रशिक्षित दीक्षा पूर्व में भी कोलंबो व स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला ओलिम्पियड व अखिल भारतीय स्तर पर व प्रादेशिक स्तर पर अनेक बार पुरस्कृत व सम्मानित हुई हैं।

दीक्षा सोनवलकर विगत पंद्रह वर्षों से गुरु श्रीमती पद्मजा रघुवंशी के मार्गदर्शन में कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मुम्बई मीठी बाई कॉलेज से स्नातक दीक्षा सोनवलकर ने कई गरिमामयी मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है और कई राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। मांडू उत्सव की प्रस्तुति में दीक्षा ने एक ख्यात शास्त्रीय बंदिश (पधारो म्हारे देश), राग यमन कल्याण में निबद्ध एक सूफी गीत पर व राग मल्हार में संयोजित कजरी की प्रस्तुति दी। इन सभी प्रस्तुतियों में शास्त्रीय कथक नृत्य के तोड़े, टुकड़े, तत्कार एवं भाव पक्ष प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top