ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

मध्यप्रदेश का 67 वां स्थापना दिवस : श्री महाकाल लोक की थीम पर होंगे कार्यक्रम, प्रदेश में 1 से 7 नवंबर तक होंगे आयोजन


भोपाल। मध्यप्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस पर 1 से 7 नवंबर तक पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों को “मध्य प्रदेश उत्सव” के स्वरूप में आयोजित किया जायेगा। यह सभी आयोजन श्री महाकाल लोक की थीम पर आयोजित होंगे। प्रदेश में 3 से 6 नवम्बर तक खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। ग्राम पंचायत तथा विकासखंड स्तर पर कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, रस्सा कशी, वॉलीबॉल तथा फुटबाल की प्रतियोगिताएँ होंगी। 


उल्लेखनीय है की मध्य प्रदेश अपना 67 वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। स्थापना दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होने जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध गायक चरणजीत सिंह सौंधी मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत करेंगे। शिव महात्तम्य पर समवेत नृत्य नाटिका प्रस्तुत होगी। प्रसिद्द संगीतकार  शंकर – अहसान– लॉय का बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। प्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर विभिन्न आकल्पन श्री महाकाल लोक की थीम पर होंगे। सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इन कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि कहा कि स्थापना दिवस 1 नवंबर को प्रदेश की सभी शासकीय और निजी शिक्षण संस्थाओं में ससम्मान मध्य प्रदेश गान हो। कार्यक्रमों के तहत 2 नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन में 43 लाख लाड़लियों के परिवार जुड़ेंगे। तीन नवंबर को स्वच्छता पर केंद्रित गतिविधियों में ऐतिहासिक स्थलों, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई होगी तथा प्रमुख स्थानों पर 67 दीप भी प्रज्ज्‍वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाये। प्रदेश में 3 से 6 नवम्बर तक खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। ग्राम पंचायत तथा विकासखंड स्तर पर कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, रस्सा कशी, वॉलीबॉल तथा फुटबाल की प्रतियोगिताएँ होंगी। मुख्यमंत्री ने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वृद्धों के लिए भी गतिविधियाँ करने के निर्देश दिए हैं।

नाट्य प्रस्तुति और गीतों पर प्रतियोगिताएँ 

4 नवंबर को रोजगार दिवस और “एक जिला-एक उत्पाद” में कार्यक्रम किए जाएंगे। पाँच नवम्बर को मध्य प्रदेश के गौरव पर केंद्रित गतिविधियाँ होंगी। इसमें सभी शिक्षण संस्थाओं में शहीद चंद्रशेखर आजाद पर नाट्य प्रस्तुति और देश भक्ति के गीतों पर प्रतियोगिताएँ की जाएंगी। इसी क्रम में 6 नवम्बर को वन्य-प्राणी सुरक्षा, ऊर्जा-संरक्षण एवं साक्षरता और पर्यावरण-संरक्षण से संबंधित गतिविधियाँ होंगी। इसमें स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, दौड़ और क्विज का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वन्य-जीव और वनों की सुरक्षा पर गतिविधियाँ करने के निर्देश दिए। सात नवम्बर को सप्ताह भर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top