ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

प्रधानमंत्री मोदी ने किया "महाकाल लोक" का लोकार्पण : बोले जय महाकाल, -इस परियोजना से मध्य प्रदेश की इस तीर्थ नगरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की है उम्मीद

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ महाकाल लोक का निरीक्षण भी किया। इस दौरान शिवराज सिंह उनको महाकाल लोक के बारे में जानकारी दे रहे थे। पीएम मोदी जब कॉरिडोर से गुजर रहे थे, उस दौरान बड़ी संख्या में कलाकार रास्ते में प्रस्तुतियां दे रहे थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उज्जैन पहुंचने के बाद पीएम मोदी सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में पंडित घनश्याम पुजारी ने पूजा करवाई। उज्जैन पहुंचने के बाद हैलिपैड पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पीएम मोदी की अगवानी की।


अगवानी के बाद प्रधानमंत्री महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद अब प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री शाम 7.25 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचें। उन्होंने वहां जनसभा को संबोधित किया। महाकाल लोक के अवलोकन के दौरान प्रधानमंत्री को अलग-अलग प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। इसके लिए मध्य प्रदेश, गुजरात और झारखंड सहित छह राज्यों की टीम दो दिन पहले ही पहुंच चुकी थी। 

करोड़ों की परियोजना का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने मंगलवार को उज्जैन में करीब 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना से मध्य प्रदेश की इस तीर्थ नगरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। महाकाल लोक के नंदी द्वार के नीचे मोली से लिपटा एक विशाल शिवलिंग रखा गया है। प्रधानमंत्री ने इस विशाल कॉरिडोर को खोलने के प्रतीकात्मक रूप से शिवलिंग का आधिकारिक रूप से अनावरण किया। उज्जैन में बना 900 मीटर से अधिक लंबा कॉरिडोर- महाकाल लोक भारत में अब तक निर्मित ऐसे सबसे बड़े गलियारों में से एक है। 

मोदी बोले जय महाकाल 

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में जय महाकाल को उद्घोष किया। उन्होंने कहा की विकास का नया इतिहास लिखा जा रहा है। भारत का सांस्कृतिक दर्शन एक बार फिर शिखर पर पहुंचकर विश्व के मार्गदर्शन के लिए तैयार हो रहा है। भगवान महाकाल ही एक मात्र ऐसे हैं जो दक्षिणमुखी हैं। इनकी भस्म आरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हर भक्त भस्म आरती का दर्शन करना चाहता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की श्री महाकालेश्वर में पूजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण से पूर्व श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना की। विधि-विधान से पूजन पं.घनश्याम शर्मा ने करवाया। प्रधानमंत्री श्री मोदी सायं 6 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुँचे। सफेद धोती, अंग वस्त्र, केसरिया दुपट्टा, माथे पर त्रिपुण्ड और गले में रूद्राक्ष की माला धारण किये हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे भक्तिभाव से भगवान श्री महाकाल का पूजन एवं आरती की। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर का जप व ध्यान भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top