ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

अब जियो ने ने फोड़ी पीएनजी की पाइप लाइन : गैस का रिसाव होने से हजारों कनेक्शन हुए प्रभावित, गैस कम्पनी को लाखों रुपयों का नुकसान

उज्जैन। अभी तक शहर की जनता टाटा कंपनी की जगह जगह हो रही खुदाई से परेशान थी। लेकिन जिओ फाइबर लाइन डालते समय हुई लापरवाही के कारण अलखधाम कॉलोनी में गैस का रिसाव होने लगा। बताया जा रहा है की कॉलोनी में जियो की फायर आप्टिकल केबल बिछाई जा रही हैं। इसी दौरान अवंतिका कंपनी की पीएनजी की लाइन डेमेज हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार जियो की आप्टिकल केबल लाइन शहर की कई कॉलोनियों में बिछाई जा रही हैं। बीती रात भी अलखधाम कॉलोनी में केबल डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अवंतिका कंपनी की पीएनजी लाइन डेमेज हो गई। इससे तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। इससे आसपास के क्षेत्र तक दुर्गंन्ध फैल गई। लाइन डेमेज होने के कारण संतराम सिंधी कॉलोनी, गोवर्धन धाम, सूरज नगर, ग्रीन पार्क, वजिर पार्क, जयसिंहपुरा, नीलगंगा, कवेलू कारखाना, सांईधाम, सांईबाग आदि कॉलोनियां में गैस सप्लाय बाधित हुई। लोगों ने पीएनजी कंपनी को सूचना दी। कर्मचारियों ने डेमेज लाइन को सुधारने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है की अवंतिका कंपनी का इससे करीब पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top