ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

भारतीय मजदूर संघ की विभिन्न मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने कसी कमर, आंदोलन को लेकर बैठक संपन्न

उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ उज्जैन इकाई के तत्वाधान में संभागीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले, कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, राज्य कर्मचारी संघ प्रभारी लक्ष्मीनारायण मारू, उज्जैन विभाग प्रभारी अजय उपाध्याय, बालमुकुंद पाटीदार, शिवचरण शर्मा आदि अतिथियों के समक्ष उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम सहित विभिन्न तहसील ब्लाक से पधारे भारतीय मजदूर संघ, राज्य कर्मचारी संघ, हाथ ठेला, मजदूर संघ, कंस्ट्रक्शन संघ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ, आशा कार्यकर्ता, संघ सहित विभिन्न देहाती मजदूर यूनियनओ के पदाधिकारियों ने उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जंगी प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा बनाई गई जिसमें प्रमुखता से कर्मचारियों को डीए दिया जाए। देहाती मजदूरों के साथ अन्याय ना हो। फुटकर मजदूर खुलकर अपना व्यवसाय कर सके। कंस्ट्रक्शन मजदूर कौन के अधिकार मिले। ऐसी विभिन्न मांगों को लेकर आज सभी संगठन के पदाधिकारियों ने कमर कसी।

भारतीय मजदूर संघ का यह प्रदर्शन प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 22 फरवरी को ज्ञापन किया जाएगा। इस बैठक में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश महामंत्री श्री सांवलिया ने कहा कि कर्मचारियों एवं मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हर वर्ग के मजदूर कर्मचारियों के साथ भारतीय मजदूर संघ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। इसी के प्रयास में  ज्ञापन कार्यक्रम रखा गया है। सरकार से सभी वर्गों की मांगों का निराकरण पर चर्चा की जावेगी। उक्त जानकारी राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव दिलीप चौहान ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा ने किया। आभार मनीष विश्वकर्मा ने माना। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई अध्यक्ष किशन सिंह शेखावत, बिजली महासंघ से आनंद शिंदे, राज्य कर्मचारी संघ से राम सिंह बनिहार, जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी, मांगीलाल पाटीदार, राजेंद्र वर्मा पंचायत सचिव संघ से अर्जुन सिंह सोलंकी, आशा कार्यकर्ता संघ से सुमन आंजना, निर्मला गोस्वामी, तूफान शर्मा, हाथ ठेला फुटकर संघ से संजय सिंह चौहान कंस्ट्रक्शन संघ से लक्ष्मीनारायण रजत, मोहन सोनी, पी.के. झा उपस्थित थे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top