ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

खबर का असर निगमायुक्त ने भवन अधिकारी अनिल जैन के पर कतरे तीन की जगह अब एक जोन में ही अपनी हिटलर शाही चलाएगा जैन

पंकज पांचाल
(9424515148) 
उज्जैन/ नगर पालिका निगम के भवन अधिकारी अनिल जैन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है निगमायुक्त अंशुल गुप्ता ने जैन  के पर कतर दिये है। जैन को अब जोन क्रमांक 5 के भवन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि उसके पहले जैन के पास जोन क्रमांक 1,2 और 5 के भवन अधिकारी  की जिम्मेदारी थी। जिसमें जैन हिटलर शाही रवैया अपना रहा था।
 उल्लेखनीय है कि उज्जैन आज तक द्वारा बीते दिनों संपूर्ण शहर का जिम्मा भार्गव और जैन को ही क्यों शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। प्रकाशित समाचार में निगम विवादित इंजीनियर भार्गव और जैन की जगह अन्य नाम भी सुझाए गए थे। निगमायुक्त श्री गुप्ता ने समाचार को गंभीरता से लेकर अनिल जैन के पर कतरते हुए सुझाए गए नामों को जिम्मेदारी दी।
 किसे क्या मिली जिम्मेदारी 
कार्यालय नगर पालिका निगम के पत्र क्रमांक आयुक्त/2021/807 दिनांक 17.11.2021 के अनुसार जोन क्रमांक 1 के भवन अधिकारी की जिम्मेदारी पीयुष भार्गव को सौंपी गई है।
वहीं जोन क्रमांक 2 और 3 के भवन अधिकारी की जिम्मेदारी साहिल मैदा वाला को एवं जोन क्रमांक 4 में श्रीमती अभिलाषा चौरसिया 
जोन क्रमांक 5 में अनिल जैन
तथा जोन क्रमांक 6 मे एल. डी. दोराया को भवन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि अभी तक संपूर्ण शहर का जिम्मा हमेशा विवादित रहे पीयूष भार्गव और अनिल जैन के पास था।
 उज्जैन आज तक द्वारा निगम के अन्य अधिकारियों के नाम संज्ञान मै लाये गये थे जिन्हें टेक्निकल अनुभव था। जिसमे बताया गया कि नगर निगम में पीसी यादव और लीलाधर दौराया  कार्यपालन यंत्री है। वही भार्गव और जैन प्रमोटेड होकर महाभ्रष्ट  है ।
निगम द्वारा यादव और दौराया को टेक्निकल जिम्मेदारी की जगह निगम में प्रधानमंत्री आवास उद्यान विभाग की  जिम्मेदारी दी गई थी।
वही साहिल (मेदे वाला) एमटेक होकर सहायक यंत्री है । इनके पास अभी तक जोन क्रमांक 2 के जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी थी ,श्रीमती अभिलाषा चौरसिया सहायक यंत्री हैं, और इन्हें जन्म मृत्यु और विवाह पंजीयन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जबकि इन्हें भी टेक्निकल काम सौंपा जा सकता था। निगमायुक्त श्री गुप्ता ने उज्जैन आज तक कि इस प्रमाणित समाचार को गंभीरता से लेकर लीलाधर दौराया, साहिल मेंदे वाला, श्रीमती अभिलाषा चौरसिया को वर्तमान कार्य के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारी भी सोपी है। आयुक्त महोदय को भार्गव व अनिल जैन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से मुक्त करना उज्जैन की जनता को बडी राहत का निर्णय होगा
बाकी है अभी
निगम के तनख्वाह से इनकी ड्यूटी बजा रहा है अनिल जैन
 और माननीय न्यायालय से हुई एक पक्षीय कार्रवाई में क्या है अनिल जैन की भुमिका

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top