ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

दिग्विजय सिंह के आरएसएस को लेकर दिए बयान "दीमक" से मध्यप्रदेश की सियासत कड़कड़ाती ठण्ड में गरमाई : भाजपा हुई मुखर, कांग्रेस को बताया देश का "दीमक"

भोपाल। हिन्दू और हिंदुत्व पर हुए राष्ट्रीय परिसंवाद में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर दिए बयान से मध्यप्रदेश की सियासत कड़कड़ाती ठण्ड में गरमा गई।  मध्यप्रदेश भाजपा भी हमलावर हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पलटवार किया है। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद देश के लिए दीमक है। 

हिन्दू और हिंदुत्व पर हुए राष्ट्रीय परिसंवाद में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर दिए बयान से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया। दिग्विजय सिंह द्रारा आरएसएस को दीमक बताने पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए दीमक की तरह है और दिग्विजय कांग्रेस के लिए दीमक हैं। उन्होंने कहा कि दीमक की तरह ये लोग देश को और दिग्विजय कांग्रेस को चाट रहे हैं।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वो सुर्खियों में आने के लिए आरएसएस के खिलाफ बोलते हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को पता है कि वो आरएसएस के खिलाफ बोलेंगे तो, उनका चेहरा मीडिया में आ जाएगा। वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े रहते हैं, जितना आतंकवाद को समर्थन करते हैं। लेकिन आरएसएस के कारण उनकी देश विरोधी जमीन धव्स्त हो गई है। 

दिग्विजय सिंह ने यह दिया था बयान 

हिन्दू और हिंदुत्व पर हुए राष्ट्रीय परिसंवाद में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को दीमक बताते हुए कहा था कि ये दीमक के जैसे काम कर रहे हैं, जो बाहर से नहीं दिखते।  मैं पूछना चाहता हूं कि संगठन के रूप में आरएसएस ने क्या कभी कोई धरना दिया है? क्या कोई आंदोलन किया है? कहीं किसी आम आदमी, किसान या मजदूर की लड़ाई लड़ी है? कभी नहीं. कभी ऊपर से नहीं आएंगे।  वो हमेशा आपके घर में आएंगे। आपसे कहेंगे 'आपने बहुत दिन से चाय नहीं पिलाई है, चाय तो पिलाइए, भोजन करा दीजिए. यह लोग ऐसे ही विचारधारा को फैलाते हैं। 

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top