ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

बहुप्रतीक्षित भाजपा की नगर कार्यकारिणी की घोषणा , श्री खोईवाल बने नगर महामंत्री ,सिंधिया समर्थकों को भी मिली जिम्मेदारी

उज्जैन
  बहुप्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी उज्जैन नगर की कार्यकारिणी की घोषणा देर रात की गई। 34 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को भी महत्वपूर्ण स्थान मिला है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर अध्यक्ष का दायित्व विवेक जोशी संभाल रहे थे, हाल ही में हुई कार्यकारिणी की घोषणा में उपाध्यक्ष  सुश्री विनीता शर्मा, अमित श्रीवास्तव, मोहन जायसवाल, विनोद बरगोटा, आनंद खीची, धनंजय शर्मा, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, संजय ठाकुर, उमेश सिंह सेंगर, नारायण सिंह भाटिया बनाते गये है।  महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल ,संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया को नियुक्त किया है।
 मंत्री महेंद्र रघुवंशी, सुभाष डोडिया, पंकज मिश्रा, कल्याण शिवहरे, श्रीमती रजनी उपाध्याय, श्रीमती निर्मला दिसावल, श्रीमती भारती गुप्ता, श्रीमती टीना गुजराती,  दिलीप परमार रितेश जटिया, बलराम कुमावत को नियुक्त किया है।
 दर्शन एवं सत्कार प्रभारी बुद्धि विलास उपाध्याय को बनाया है। कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा सह कोषाध्यक्ष  सुश्री भारती प्रपन्ना, कार्यालय मंत्री अनिल शिंदे, सह कार्यालय मंत्री गोपाल खटके, मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा व सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या, आईटी सेल प्रभारी प्रभारी खगेश सिंगर बनाते गये है।
सिंधिया समर्थकों को मिला स्थान
34 सदस्य इस कार्यकारिणी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों का बोलबाला रहा। घोषित कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थक संजय ठाकुर,उमेश सिंह सेंगर, नारायण सिंह भाटिया नगर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वही दिलीप सिंह परमार ,रितेश जटिया और बलराम कुमावत को मंत्री बनाया है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top