ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

लोकमान्य टिळक विद्यालय में कल से प्रारंभ होगा निशुल्क क्वारंटाइन सेंटर

उज्जैन/ विपदा के समय देश में बढ़-चढ़कर  सेवा कार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कोरोना महामारी के दौर में कई तरह से सेवा कार्य किये जा रहे हैं। अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की कमी को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और

लोकमान्य टिळक सांस्कृतिक न्यास एवं सेवा भारती उज्जैन के संयुक्त प्रयास से लोति स्कूल परिसर में निशुल्क क्वारंटाइन सेंटर बनाया जा रहा है।  जो कल शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।
इसमें खास बात यह है कि ऐसे  व्यक्ति जो निगेटिव है, संक्रमित नही है,किन्तु उनमें कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दे रहे है, और घर मे क्वारंटाइन होने की अलग से व्यवस्था नही है ,उनके लिए शहर के मध्य लोकमान्य टिळक विद्यालय परिसर में सर्वसुविधायुक्त व कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुवे आवास व चाय,नाश्ता, भोजन की उत्तम व्यवस्था।
जहाँ पूर्ण समय नर्सिंग स्टाफ व डॉक्टर्स की देखरेख में क्वारंटाइन होकर रहा जा सकता है।50 बिस्तर वाली
यह व्यवस्था पूर्ण रूप से निशुल्क रहेगी।
न्यूनतम 7 दिन या डॉक्टर के सलाहनुसार आवश्यक उतने दिन यहाँ स्वच्छ व प्राकृतिक वातावरण में रुक सकते है। मिली जानकारी के अनुसार
भर्ती होने का समय प्रतिदिन:- प्रातः 9 से 12
सायं:- 4 से 7 तक रखा गया है।बीमार व्यक्ति को अपनी नेगेटिव रिपोर्ट एवं आधार कार्ड साथ मे लाना होगा।
 अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर भी जारी किये गये है।जिस पर सम्पर्क किया जा सकता है।
राकेश शर्मा:- 9926560020
रविन्द्र उपाध्याय:- 9425093137
गिरीश भालेराव:- 9826393774
प्रतीक जोशी :- 8109512957

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top