ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 12 को उज्जैन में : भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में होंगे शामिल,, कानून व्यवस्था के लिए लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

उज्जैन 11 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 12 फरवरी को उज्जैन आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री प्लेन द्वारा भोपाल से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.30 बजे उज्जैन की दताना मताना हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। इसके बाद उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा रात्रि 9.30 बजे उज्जैन से इन्दौर के लिये प्रस्थान करेंगे।

शनिवार 13 फरवरी को सुबह 9.30 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री पीटीएस ग्राउण्ड मूसाखेड़ी इन्दौर से उज्जैन के लिये प्रस्थान करेंगे। सुबह 9.45 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन के हैलीपेड पर पहुंचेंगे। उज्जैन आगमन के पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। इसी तरह खनिज साधन और श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह शुक्रवार 12 फरवरी एवं शनिवार 13 फरवरी को उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री श्री सिंह शनिवार 13 फरवरी को शाम 5 बजे उज्जैन से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। वहीं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहुलाल सिंह शुक्रवार 12 फरवरी एवं शनिवार 13 फरवरी को उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री श्री सिंह शनिवार 13 फरवरी को शाम 5 बजे उज्जैन से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह शुक्रवार 12 फरवरी एवं शनिवार 13 फरवरी को उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी शुक्रवार 12 फरवरी एवं शनिवार 13 फरवरी को उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार 13 फरवरी को शाम 7 बजे उज्जैन से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार 12 फरवरी एवं शनिवार 13 फरवरी को उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शनिवार 13 फरवरी को शाम 7 बजे उज्जैन से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।


कानून व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई

12 एवं 13 फरवरी को उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के विभिन्न मंत्रीगण एवं विशेष अतिथियों का आगमन व प्रवास होगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने विभिन्न स्थलों पर कानून व्यवस्था के लिये मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी कर दिये हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री एवं अन्य विशेष अतिथियों के आगमन के अवसर पर कानून व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये हैलीपेड पर एसडीएम संजीव साहू, सर्किट हाऊस पर उपायुक्त श्रीमती कल्याणी पाण्डेय, आयोजन स्थल की होटल पर अपर कलेक्टर एसएस रावत, इम्पीरियल होटल पर एसडीएम जगदीश मेहरा, होटल सॉलीटेयर पर नायब तहसीलदार योगेश मेश्राम, होटल केजीसी पर तहसीलदार अनिरूद्ध मिश्रा, महाकालेश्वर मन्दिर पर अपर कलेक्टर जितेन्द्रसिंह चौहान, मुख्यमंत्री के कारकेट के साथ एसडीएम गोविन्द दुबे, हरसिद्धि मन्दिर पर नायब तहसीलदार सुश्री प्रियंका मिमरोट, सहायक अधीक्षक भूअभिलेख सुश्री पूनमसिंह शेखावत, चिन्तामन गणेश मन्दिर पर नायब तहसीलदार श्रीमती रूपकला परमार, राजस्व निरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कालभैरव मन्दिर पर राजस्व निरीक्षक ताराचन्द जैन, मंगलनाथ मन्दिर पर राजस्व निरीक्षक उद्धव बैरागी तथा शनि मन्दिर पर राजस्व निरीक्षक कमल मेहरा की मजिस्ट्रीयल ड्यूटी लगाई गई है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top