ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

किसानों के सम्मान में सेवादल मैदान में

उज्जैन। कांग्रेस सेवादल द्वारा देशभर में केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसानों के तीन काले कानूनों के विरोध में विगत 45 दिनों से भारत के अन्नदाता किसानों द्वारा भारी ठण्ड में सडक़ पर आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस सेवादल ने भी समर्थन दिया है। इस अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार 8 जनवरी को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में शहर एवं जिला कांग्रेस सेवादल, महिला सेवादल एवं यंग ब्रिगेड उज्जैन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि शहर में किसान संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी। एक रैली के माध्यम से किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी।  यह रैली 19 जनवरी को शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। बैठक में म.प्र. कांग्रेस सेवादल द्वारा मनोनीत प्रभारी अरुण रोचवानी, लक्ष्मीनारायण पांडे एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश सोनी उपस्थित थे। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मनीष गोमे, जिलाध्यक्ष जगदीश ललावत, प्रदेश प्रशिक्षक राजेश लश्करी, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष रवि राठौर, यंग ब्रिगेड शहर अध्यक्ष घनश्याम प्रजापत, सेवादल महिला अध्यक्ष लीला परिहार, सेवादल महिला जिलाध्यक्ष अनिता राजपूत, कैलाश मैथिल, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू जाटवा, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भाटी, प्रदेश संयोजक अरुण वर्मा, ललित लूल्ला, अजय राठौर, अनुराग ठाकुर, रवि यादव, पुरुषोत्तम कहार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष जिला भरत शंकर जोशी, निखिल गोठवाल, रामनारायण जाटवा, राजेश मेहर, बाबू भाई मोदीजी, जितेन्द्र डांगरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी शहर अध्यक्ष मनीष गोमे ने दी।


ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top