ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

शहर की धर्मप्राण जनता ले रही श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान

उज्जैन। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन के अम्बर कॉलोनी में कमलेश भाईजी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। 21 दिसम्बर को भागवत कथा के प्रथम दिन भागवत माहात्म्य, नारद भक्ति संवाद, गोकर्ण आख्यान एवं कथा में प्रवेश का वर्णन किया गया।

कथा के आयोजन व प्रेस क्लब सचिव उदयसिंह चंदेल ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि 21 दिसम्बर से अम्बर कॉलोनी, अम्बिका स्कूल के सामने की गली में कमलेश भाईजी के मुखारविंद से भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत श्रीमद् भागवत सप्ताह के प्रथम दिन भागवत माहात्म्य, नारद भक्ति संवाद, गोकर्ण आख्यान एवं कथा में प्रवेश का वर्णन किया गया। कथा के दूसरे दिन 22 दिसम्बर को वेद व्यास, शुकदेव, परीक्षित आदि का परिचय व स्तुति प्रकरण सुनाया गया। भागवत कथा के तीसरे दिन 23 दिसम्बर को सूष्टिक्रम एवं विवेचन सती चरित्र व शिव विवाहोत्सव का वर्णन किया जाएगा। 24 दिसम्बर को प्रहलाद गज, समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 25 दिसम्बर को गोकुल लीला, वृन्दावन लीला-गिरिराज धरण, 26 दिसम्बर को महारास, मथुरा लीला, कंस वध, रुक्मिणी विवाहोत्सव, 27 दिसम्बर को शिशुपाल उद्धार, सुदामा चरित्र, परीक्षित की परमगति, कथा विश्राम का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से सायं 5.30 बजे तक आयोजित की जा रही है। 27 दिसम्बर को कथा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा। तत्पश्चात भागवतजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 28 दिसम्बर को सायं 6 बजे से कन्याओं के पैर पूजन, 29 दिसम्बर को सायं 6 बजे से भजन, सुन्दरकाण्ड पाठ, भण्डारा आयोजित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता को वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह चंदेल, एसएन शर्मा, दिलीप चौहान, नंदू साहू, नंदू कौशल, कैलाश सिसोदिया, महेश यादव, तेजकरण (कालू) यादव सहित आयोजन समिति के विभिन्न सदस्यों ने संबोधित किया।

शहरवासियों का मिल रहा सहयोग

शहर के समस्त धर्म प्राण जनता द्वारा आयोजित इस आयोजन को शहरवासियों का सहयोग लगातार मिल रहा है। पत्रकार जगमोहन जयसवाल व होटल राजनंदिनी महेंद्र यादव द्वारा सवा क्विंटल आटा, विजय सिंह ठाकुर द्वारा एक हजार रुपये नगद, डी.एस. पटेल (अंजनी वेयरहाउस) द्वारा 21 किलो गजक, नवीन यादव नागेश्वर ग्रुप द्वारा 1 दिन खीर का प्रसाद, मनीष मिश्रा (आलोक मेडिकल स्टोर), दिल्ली के एक श्रद्धालु द्वारा, पत्रकार राम सिंह चौहान, अभिषेकसिंह बैस द्वारा एक-एक डिब्बा तेल भेंट किया गया है।


ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top