ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

ऐसा भी होता हे : कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ खुद पर लगाया जुर्माना, दो ​को किया निलंबित....

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह इस समय सुर्खियों में है। राजगढ़ कलेक्टर के सुर्खियों में रहने का कारण कोई और नहीं बाल्कि वे खुद है। दरअसल कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एक दिन पहले हेल्पलाइन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास आदि कई विभागों की समीक्षा कर रहे थे, जिनमें उन्होंने कई लंबित प्रकरणों की लिस्ट देखी। लगभग 1140 शिकायतों के लंबित होने पर उन्होंने अधि​कारियों को फटकार लगाई और दो ​अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। 

बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने सहायक क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी छापीहेड़ा, पिपलिया कला के एमएस मंसूरी और पीएस दांगी को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। वहीं विभागों की समीक्षा कर रहें कलेक्टर को खुद से जुड़ी हुई थी। ऐसे में कलेक्टर ने खुद पर ही जुर्माना लगा दिया। जानकारी के अनुसार लगभग 1140 शिकायतों के लंबित होने पर जुर्माने के रूप में 1लाख से भी अधिक जुर्माना लगाया गया। कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत पर 100 रुपये जुर्माना राशि दंड स्वरूप लगाया। इसी के साथ कलेक्टर महोदय ने सभी कर्मचारी और अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के भीतर जल्द से जल्द इन सभी लंबित शिकायतों का निराकरण एवं निवारण किया जाए। गौरतलब है कि एक शिकायत खुद कलेक्टर से जुड़ी हुई थी। ऐसे में कलेक्टर ने खुद पर ही 100 रुपये का जुर्माना लगा दिया।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top