ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

व्हाट्सएप पर आया नया फीचर, अब 10 भाषाओं में मिलेगी पेमेंट करने की सुविधा, पढिय़े पूरी खबर बस एक क्लिक में


नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार शाम वॉट्सऐप को पीआई बेस्ड पेमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही वॉट्सऐप ने आज से देश में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। वॉट्सऐप फेसबुक की सब्सिडियरी कंपनी है। फेसबुक के सीईओ ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस 10 क्षेत्रीय भाषाओं के वॉट्सऐप वर्जन में उपलब्ध होगी। वॉट्सऐप के जरिए पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं वसूला जाएगा। वॉट्सऐप के भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। कंपनी पिछले 2 सालों से पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही थी। वॉट्सऐप करीब 10 लाख यूजर्स के जरिए पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग कर रही थी।

इस सुविधा से करीब 140 से ज्यादा बैंकों के ग्राहक वॉट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों और परिजनों को पेमेंट कर सकेंगे। वॉट्सऐप पेमेंट पूरी तरह से सिक्योर है। वॉट्सऐप के जरिए पेमेंट करने के लिए केवल पीआई समर्थित डेबिट कार्ड की आवश्यकता होगी और आप सीधे पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट फीचर वॉट्सऐप के नए अपडेट में मिलना शुरू हो जाएगा। वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस की शुरुआत 2 करोड़ यूजर्स से कर सकता है। देश में पीआई के जरिए पेमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अक्टूबर में देश में पीआई के जरिए 2.07 बिलियन ट्रांजेक्शन हुए हैं। इससे पिछले महीने यानी सितंबर में पीआई के जरिए 1.8 बिलियन ट्रांजेक्शन हुए थे।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top