ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

संयुक्त ब्राह्मण कल्याण समिति ने बनाएं प्रदेश प्रभारी

उज्जैन। स्थानीय सिटी सेंटर फ्रीगंज पर संयुक्त ब्राह्मण  कल्याण समिति की एक बैठक समाज के वरिष्ठ श्री महेशजी पुजारी, भगवानजी शर्मा, डॉ. ओ.पी. व्यास , श्रीमती रजनी उपाध्याय  एवं संस्था के प्रदेश अध्यक्ष  अजय रावत के मार्गदर्शन में आयोजित की गई जिसमें उज्जैन शहर के साथ ही पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों को दायित्व प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने संगठन को मजबूत करने के संबंध में अपने विचार रखें तथा आगे आने वाले समय में ब्राह्मण समाज को किस प्रकार से मजबूती प्रदान की जा सकती है इस पर प्रकाश डाला। रजनी उपाध्याय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रयास के लिए मातृशक्ति का आह्वान किया। भगवान शर्मा ने रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से ब्राह्मण समाज को संगठित करने के लिए सभी से अनुरोध किया। आज जिन्हें दायित्व दिया गया उनमें प्रमुख रूप से श्री अनिरुद्ध पांडे, पंकज आचार्य, राजेंद्र शर्मा, अरुण पांडे, नवीन पांडे,गोपाल पाठक, सुशील मेहता, क्षमा शर्मा, लक्ष्मी शुक्ला, गिरजा शुक्ला, श्रीमती हेमलता पांडे, राहुल पंड्या,  अनीता शर्मा को जिले व प्रदेश का दायित्व प्रदान करने के साथ धार जिले से आई हुई श्रीमती राजश्री रावत को धार जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया । विनोद जोशी  ने संस्था का  आय-व्यय सभी के समक्ष  प्रस्तुत किया।  आनंद पांडे ने  आगामी समय में  समाज के  युवाओं एवं महिलाओं के लिए  सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करने की पहल की।  वीरेंद्र उपाध्याय,  राजेश रावत, मुकेश शुक्ला, डॉ. आभास शर्मा ने वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज पर हो रहे  आघातों  से  कैसे बचा जाए इस पर अपने विचार रखते हुए समाज को और अधिक संगठित करने का प्रयास करने पर  जोर दिया । कार्यक्रम का संचालन अजय शंकर तिवारी ने किया तथा आभार श्री अजय पांडे भोला गुरु ने माना।


ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top