ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

हिंदी ग्रन्थ अकादमी संचाल नियुक्त होने पर श्री क?ेल का स्वागत

उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उज्जैन के वरिष्ठ शिक्षाविद अशोक कड़ेल को मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल का संचालक नियुक्त होने पर भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि अशोक कड़ेल पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अ.भा.विद्यार्थी परिषद, लोटी विद्यालय के पूर्व प्राचार्य जैसे कई दायित्वों के माध्यम से सतत समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कड़ेल को बधाई देते हुए कहा कि में बहुत भाग्यशाली हूं की परिषद में कड़ेलजी के सानिध्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी भोपाल में जुलाई 1969 से हिन्दी ग्रंथ अकादमी स्थापित है। संस्था का दायित्व केन्द्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर की 25 विषयों की पाठयपुस्तकों के साहित्य को हिन्दी में प्रकाशित कर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर अशोक कड़ेल ने कहा कि हम लोग विचार परिवार के सदस्य रहते हुए विभिन्न अवसर पर विभिन्न माध्यमों से संगठन का कार्य करते हैं एवं समय समय पर संगठन इस प्रकार दायित्वों से अलंकृत कर हम जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को सम्मानित करता है। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को ये दायित्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हम एक विचार के लिए कार्य कर रहें हैं रास्ते अलग हो सकतें हैं। संगठन अलग हो सकते हैं परन्तु लक्ष्य एक है माँ भारती को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करना।
यह थे मौजूद-इस अवसर पर डॉ प्रभुलाल जाटवा, संजय अग्रवाल, महेंद्र सिंह रघुवंशी, दिनेश जाटवा, अनिल शिंदे, मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह जाट, राजकुमार बंशीवाल, मनीष चौहान, विजय चौधरी, हेमंत वर्मा, जीतेन्द्र कुमावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रजनी उपध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सञ्चालन महामंत्री सुरेश गिरी ने किया एवं आभार संजय अग्रवाल ने माना।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top