ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

भोपाल में पुराने परिचित ने किया 48 साल की महिला मॉडल के साथ रेप : एफआईआर दर्ज

भोपाल। भोपाल निवासी पेशे से माडल महिला ने अपने ही एक परिचित पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पुराने परिचित के साथ निशातपुरा क्षेत्र में अपने नवनिर्मित बंगले में रुकी थी। इसके अगले ही दिन महिला ने बलात्कार की शिकायत की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 38 साल की महिला अरेरा कॉलोनी में रहती है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है, जबकि वह मॉडलिंग करती है। महिला ने बताया कि आरोपी हरि त्रिवेदी उर्फ रिंकू से उसकी करीब 6 साल से जान पहचान है। महिला ने बताया कि उसने निशातपुरा इलाके में एक बड़ा प्लॉट लिया था। जिस पर उसने मकान भी तैयार करवाया। उसने बताया कि अब वह अपना मकान बेचना चाहती है। इसलिए उसने रिंकू त्रिवेदी को मकान बिकवाने के लिए कहा।
रिंकू ने बुधवार रात उसे निशातपुरा बुलवाया और किसी को मकान दिखाने की बात कही। वहां पहुंचने पर रिंकू ने बताया कि वह नहीं आया है। सुबह आएगा। ऐसा करते हैं, आज रात यहीं रुक जाते हैं। वे उसी मकान में ही रुक गए। महिला के अनुसार रिंकू और एक अन्य साथी ने उसके साथ रात को जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने उससे मारपीट भी की। रात को ज्यादती करने के बाद वह वहां से भाग निकले। सुबह उसने अपने पति को इस बारे में बताया और फिर उन्होंने गुरुवार रात थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने ज्यादती किए जाने की बात कबूल कर ली है। साथ ही पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह महिला को करीब 10 साल से पहचानता है। उसके तभी से उससे संबंध भी हैं। आरोपी के दो बड़े बेटे हैं, जबकि महिला का बड़ा बेटा करीब 22 साल का बताया जाता है।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top