ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-करणी सेना संगठन सभी समाज का संगठन

उज्जैन। करणी सेना मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज उज्जैन में संपन्न हुई जिसमें प्रमुखता प्रस्तुति राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू, महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज सिंह अमेठी विशेष रुप से उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग रखी पद्मावत के विशेष विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से वापस लें।
इसके साथ ही संगठन द्वारा प्रस्ताव पास हुआ कि मां पद्मावती की मूर्ति इंदौर शहर में स्थापित की जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा की करणी सेना मध्य प्रदेश के युवाओं को जागरण करने व रोजगार दिलाने हेतु प्रदेश में कार्य कर रही है। महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष कीर्ति राठौर ने मध्य प्रदेश में महिलाओं को करणी सेना से जुडऩे के लिए आह्वान किया। साथ ही सरकार से महिला सुरक्षा के लिए प्रयास बढ़ाने की मांग की। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज अमेठी प्रदेश के पदाधिकारियों को संगठन में विस्तार संबंधी जानकारी दी। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता शिवराज सिंह पवार, प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्रव सिंह सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री शैलेंद्र सिंह बोरालिया, महामंत्री जितेंद्र सिंह तंवर, प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह पवैया, जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह ठाकुर, अध्यक्ष उज्जैन सुरेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top