ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

श्राद्ध पक्ष समाप्त : जानिये कब से शुरू हो रहा है मां की आराधना का पर्व नवरात्रि, पढिय़े पूरी खबर बस एक क्लिक में

उज्जैन। श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है। लेकिन इस बार अधिकमास होने के कारण नवरात्रि एक माह बात आएगी। उल्लेखनीय है कि शारदीय नवरात्रि देवी आराधना के लिये बहुत ही विशेष मानी जाती है। इन नौं दिनों में दुर्गा मां की भक्ति कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास, पूजा-पाठ व धार्मिक आयोजन किये जाते हैं। हर साल पितृमोक्ष अमावस्या के बाद नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो जाती है। लेकिन इस साल नवरात्रि की तैयारियां एक महीने बाद शुरू होगी।

वर्ष 2020 में अधिकमास लगने के कारण नवरात्रि एक महीने आगे बढ़ गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। बता दें कि 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक अधिकमास रहेगा। अधिकमास खत्म होते ही 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। 

इस दिन से शुरू हो रही नवरात्रि

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र पर्व शुरू होता है जो नवमी तिथि तक चलते हैं। 17 अक्टूबर 2020 प्रतिपदा घटस्थापना, 18 अक्टूबर 2020 द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी पूजा, 19 अक्टूबर 2020 तृतीय मां चंद्रघंटा पूजा, 20 अक्टूबर 2020 चतुर्थी मां कुष्मांडा पूजा, 21 अक्टूबर 2020 पंचमी मां स्कंदमाता पूजा, 22 अक्टूबर 2020 षष्ठी मां कात्यायनी पूजा, 23 अक्टूबर 2020 सप्तमी मां कालरात्रि पूजा, 24 अक्टूबर 2020 अष्टमी मां महागौरी दुर्गा महा अष्टमी पूजा, 25 अक्टूबर 2020 नवमी मां सिद्धिदात्री नवरात्रि पारण।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top