ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज

उज्जैन 07 अक्टूबर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सांसद अनिल फिरोजिया की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी सहित मौजूद रहने के निर्देश दिये गये हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में सड़क दुर्घटना के कारणों, उसकी पहचान एवं निराकरण के सम्बन्ध में चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही जिले के मुख्य मार्गों पर ब्लेकस्पॉट की पहचान तथा उनके सुधार से सम्बन्धित सड़क इंजीनियरिंग पर चर्चा की जायेगी। सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित मापदण्डों एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर, शहर के व्यस्ततम मार्गों पर गतिसीमा और यातायात नियंत्रण, अमानक स्पीड ब्रेकर हटाये जाने एवं उनके सुधार के सम्बन्ध में चर्चा की जायेगी।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top