ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

नगर निगम उज्जैन : वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया 6 अक्टूबर को

उज्जैन 03 अक्टूबर। नगर निगम उज्जैन में अनुसूचित जाति महिला के लिये छह वार्ड एवं नगर परिषद तराना में अनुसूचित जाति महिला के दो वार्ड तथा नगर परिषद माकड़ोन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये कुल चार वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विक्रम कीर्ति मन्दिर के सभागृह में सम्पादित की जायेगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में मप्र नगर पालिक नियम-1994 के अनुसार उज्जैन नगर निगम में अनुसूचित जाति के लिये कुल 11 वार्ड आरक्षित किये हैं। इसमें महिलाओं के लिये पांच वार्ड आरक्षित किये गये थे। पांच वार्ड के स्थान पर छह वार्ड महिलाओं के लिये आरक्षित किया जाना है। इसी प्रकार नगर परिषद तराना में अनुसूचित जाति के लिये तीन वार्ड किये गये थे। इसमें महिलाओं के लिये एक वार्ड आरक्षित किया गया था। एक वार्ड के स्थान पर दो वार्ड महिलाओं के लिये तथा नगर परिषद माकड़ोन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये एक वार्ड आरक्षित किया गया था। इसके स्थान पर कुल चार वार्डों का आरक्षण किया जाना है। कलेक्टर ने कहा है कि आरक्षण प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्बन्धित उपस्थित रह सकते हैं। उपस्थिति के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और सेनीटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाये।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top