ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

निगम ठेकेदार की सड़क दुर्घटना में मौत : 15 दिन पहले हुई थी शादी

उज्जैन। नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले एक ठेकेदार की बडऩगर रोड पर दुर्घटना में घायल हुए थे। जिन्हें 108 वाहन से जिला चिकित्सालय लाया गया था। परिजनों के कहने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुभम खंडेलवाल निवासी गीता कालोनी को गंभीर हालत में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का सुबह पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के बयान दर्ज किये गये हैं। मृतक शुभम खंडेलवाल नगर निगम में ठेकेदारी करता था। ठेकेदारी में किए गए कामों के बिल भुगतान को लेकर कई दिनों से परेशान था। माधव नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक शुभम खंडेलवाल नगर निगम में लंबे समय से ठेकेदार करता था। शुभम की 15 दिन पहले चिंतामण गणेश मंदिर पर ही शादी हुई थी।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top