ब्रेकिंग न्यूज
logo
add image
Blog single photo

संभागायुक्त श्री शर्मा ने लिया नगर निगम में प्रशासक का चार्ज

परिषद हॉल में निगम अधिकारियों से चर्चा कर उनके कार्यो की जानकारी प्राप्त की

उज्जैन। राज्य शासन द्वारा प्रशासक नियुक्त होने के उपरांत संभागायुक्त आनंद शर्मा द्वारा बुधवार को नगर निगम पहुंचकर चार्ज ग्रहण किया गया। प्रशासक आनंद शर्मा के निगम पहुंचने पर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा उनकी आगवानी की गई।

निगम पहुंचने के पश्चात प्रशासक आनंद शर्मा द्वारा सर्वप्रथम निगम परिषद हॉल में निगम अधिकारियों से चर्चा करते हुए उनके कार्यो की जानकारी प्राप्त की। उसके पश्चात प्रशासक के रूप में चार्ज ग्रहण किया। प्रशासक श्री शर्मा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने आप को दिये गए कार्य के लिये तैयार करें विभाग को समझे और समर्पित हो कर काम करें। आपने कहा कि विभाग वार लक्ष्य निर्धारित करे विशेष कर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य निर्धारित कर समीक्षा बैठक आयोजित करें।

निगम की आय में वृद्धि हेतु प्रशासक श्री शर्मा द्वारा निगम सीमा क्षैत्र की सम्पत्तियों का पून: निर्धारण करने के निर्देश दिये गए आपने कहा कि बहुत से नये निर्माण हुए है, कुछ सम्पत्तिया रहवासीय से व्यवसायिक हुई इसका पून: निर्धारण करे जिससे निगम आय में वृद्धि होगी। निगम की सम्पत्तियों में नव निर्माण की अपेक्षा वर्तमान के निर्माणों से आय अर्जित करने के प्रयास किये जाए।

ताजा टिप्पणी

टिप्पणी करे

Top