उज्जैन। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का पुतला पार्षद माया राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में महाराजवाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूवार शाम 7 बजे गुदरी चौराहे पर फूंका गया।
महाराजवाड़ा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पं. श्रवण शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता, छोटी सोच और अभद्र टिप्पणियां कांग्रेस के नेताओं पर निरंतर हो रही है। हाल ही में कमलनाथ पर टिप्पणी की है जिससे कांग्रेस में आक्रोश है। डॉ. बटुकशंकर जोशी के निर्देश पर पार्षद माया राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री विनय सहस्त्रबुध्दे का मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर ओछी मानसिकता की टिप्पणी करने पर पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस के मुजीब कुरैशी, योगेश साध, लालू सांखला, अनिल देवधरे, बृजेश पाठक, कमल कौशल, मुख्तियार कुरैशी, भरतशंकर जोशी, किशोर शेरा, विजय शर्मा, रवि माली, सोहेल कुरैशी, विनोद ढोलपुरिया, चिंतामणि मालवीय, सतीश शुक्ला, तेजकरण परमार, हिमांशु शुक्ल, जुबेर खान, सुनील चौधरी, रिजवान खान, राजू राव, राकेश राव पाखरे, कमल राव जाधव, दिनेश राव सोनाने, चेतन लांडगे, निलेश राव, उज्जवल राव, हेमंत पाखरे आदि मौजूद थे।
ताजा टिप्पणी